Sunday, October 25th, 2026

महाराष्ट्र: BJP विधायक राहुल नार्वेकर का स्पीकर के लिए नामांकन, 3 से सत्र

नई दिल्ली
महाराष्ट्र में पिछले 10 दिनों से चल रहा सियासी ड्रामे का गुरुवार को देर शाम बेहद रोमांचक अंदाज में पटाक्षेप हो गया। सुबह से जो अनुमान लगाए जा रहे थे शाम होते होते वो सारे धरे रहे गए। सबसे ज्यादा सीटें होने के बावजूद भाजपा ने सभी को चौंकाते हुए शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद सौंप दिया। साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री की कमान सौंपी गई। शपथग्रहण से पहले नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फडणवीस ने कहा कि वे सरकार में शामिल नहीं होंगे। पर बाद में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर उन्होंने उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार कर लिया। सीएम और डिप्टी सीएम के शपथग्रहण के बाद अब मंत्रियों की बारी है। एकनाथ शिंदे गुट के विधायक काफी खुश हैं।

 

 

#Maharashtra

Source : Agency

पाठको की राय