Monday, October 26th, 2026

महाराष्ट्र में सरकार नहीं तीन चक्के वाली आॅटो रिक्शा हो गई है-भूपेश

रायपुर.
महाराष्ट्र के सियासत में अचानक एक बड़ा राजनीतिक फेरबदल हो गया। जिससे हर कोई हैरान रह गया। एनसीपी नेता अजित पवार महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से अजित पवार ने बगावत करने के बाद शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस इस पर तंज कसा है।

बघेल ने कहा कि महाराष्ट्र में पहले शिवसेना को तोड़ा गया और अब एनसीपी को। पहले डबल इंजन की सरकार थी अब ट्रिपल इंजन हो गई। यह सरकार नहीं आॅटो रिक्शा हो गई है, तीन चक्के वाली। मैंने देखा की शपथ ग्रहण में फडणवीस और पवार दोनों एक तरफ बैठे मुस्कुरा रहे हैं और दूसरी तरफ शिंदे बैठे हैं जिनका चेहरा उतरा हुआ है। यह  घटना आने वाले समय में होने वाले घटनाक्रम का संकेत दे रही है। शरद पवार ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं।

 

#Bhupesh

Source : Agency

पाठको की राय