Tuesday, October 20th, 2026

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार आज 20 जून को धार जिले के प्रवास पर

धार
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल होने पर भाजपा जनसंपर्क अभियान तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इन्हीं कार्यक्रम के तहत  महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार आज 20 जून को धार जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सौलंकी,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, सांसद छतर सिंह दरबार,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा,अभियान लोकसभा प्रभारी दिलीप पटोंदिया सहित जिला पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न कर्यक्रमो में मंचासीन रहेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार 20 जून को जिले में गंघवानी मंडी प्रांगण जनसभा को संबोधित करेंगे । दोपहर 1 बजे सरदारपुर विधानसभा के राजगढ़ में सोशल मीडिया सम्मेलन को व धार नगर में रात्रि 8 बजे प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर अभियान जिला प्रभारी सह प्रभारी, विधानसभा संयोजक व सोशल मीडिया जिला संयोजक राघवेंद्र रघुवंशी , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक वल्लभ अग्रवाल विशेष से उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

 

#Maharashtra government

Source : Agency

पाठको की राय