Saturday, October 24th, 2026

महाराष्ट्र: 24 घंटे में 63 हजार लोगों को कोरोना, 800 से ज्यादा की गई जान

मुंबई
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 62,919 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं तो 828 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 68,813 हो गई है। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। गुरुवार के मुकाबले महाराष्ट्र में 3240 कम केस आए हैं। एक दिन पहले यहां 66,159 लोग वायरस की चपेट में आए थे।   मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ है। गुरुवार को राज्य में कोरोना की वजह से 771 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि 771 में से 383 मौतें 48 घंटे में हुई थीं और 165 पिछले एक सप्ताह में। शेष 223 मरीजों की जान पिछले सप्ताह गई थी, लेकिन इनके आंकड़ों को गुरुवार को शामिल किया गया था। पिछले 24 घंटे में 2.90 लाख सैंपल की जांच की गई है। गुरुवार के मुकाबले 1994 अधिक सैंपल की जांच की गई है।

 

 

#Maharashtr

Source : Agency

पाठको की राय