Saturday, October 24th, 2026

महाराष्ट्र: फ्री टीकाकरण के लिए कांग्रेस के मंत्री और विधायक करेंगे दान, बालासाहेब थोराट ने दी एक साल की सैलरी

मुंबई
कोरोना के संक्रमण से प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। उद्धव ठाकरे की सरकार ने राज्य के 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए फ्री में टीकाकरण की घोषणा की है। इसके लिए महाराष्ट्र कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि राज्य के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) को एक साल का वेतन दान करेंगे। एक आधिकारिक बयान में, पार्टी ने कहा कि कांग्रेस के अन्य मंत्री और विधायक भी इसके लिए एक महीने के वेतन का योगदान देंगे। बयान में कहा गया है कि थोराट की चीनी सहकारी समितियां 5,000 कर्मचारियों को टीका लगाने के लिए आवश्यक राशि भी देंगी।राज्य कांग्रेस इकाई मुफ्त टीकाकरण के लिए 5 लाख रुपये का दान करेगी।  महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को कोरोना के खिलाफ 18 से 44 वर्ष के नागरिकों को राज्य के टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त में टीका लगाने के अपने फैसले की घोषणा की थी। इस आयु वर्ग के 5.71 करोड़ नागरिकों को टीकाकरण करने के लिए राज्य को 6,500 करोड़ रुपये का खर्च वहन करना होगा।

 

 

#Maharashtra

Source : Agency

पाठको की राय