महाराष्ट्र: लॉकडाउन पर कन्फ्यूज हुए लोग, ट्विटर पर पूछा- कहना क्या चाहते हैं उद्धव
मुंबई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को राज्य में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर लगाम लगाने के लिए पूरे राज्य में धारा-144 की घोषणा की। राज्य सरकार ने हालात पर गौर करते हुए 14 अप्रैल रात आठ बजे से 15 दिनों का राज्यव्यापी कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। सीएम ठाकरे ने राज्य के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि बुधवार की रात आठ बजे से कर्फ्यू शुरू होगा और आवश्यक सेवाओं को इससे छूट दी गई है। ठाकरे ने कहा कि ''लॉकडाउन की तरह पाबंदियां लागू रहने तक आपराधिक दंड प्रक्रिया की धारा 144 (निषेधाज्ञा) लागू रहेगी। हालांकि, उन्होंने नई पाबंदियों को लॉकडाउन नहीं कहा। जैसा कि उद्धव ठाकरे ने लोगों से "घर से काम" करने का आग्रह किया और इसे "जनता कर्फ्यू" मानने से परहेज किया, इससे लोग कन्फ्यूज हो गए। इसका सबसे बड़े कारण यह है कि कुछ को छड़कर सारी पाबंदियां लॉकडाउन की तरह ही लागू की गई हैं। ट्विटर पर लोगों ने सीएम उद्धव के भाषण पर तंज कसते हुए एक पर एक मेमे शेयर किए। किसी ने फिल्म थ्री इडिएट्स के मशहूर डायलॉग- 'कहना क्या चाहते हो' का सहारा लिया तो किसी ने कहा कि पूछा- 'तो, लॉकडाउन है या नहीं।'

पाठको की राय