Sunday, October 25th, 2026

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के 4505 नए मामले, 68 और मरीजों की मौत

मुंबई
महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4505 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 68 लोगों की मौत हो गई है । इसी दौरान प्रदेश में 7,568 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर अब 63,57,833 हो गई है जबकि 68 लोगों की मौत के साथ ही मरने वाले लोगों की संख्या 1,34,064 पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या अब 61,51,956 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 68,375 है। महाराष्ट्र में संक्रमण मुक्त होने की दर 96.76 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 208 नए मामले सामने आये जबकि तीन और लोगों की इससे मौत हो गई। पिछले साल अप्रैल के बाद से मुंबई में एक दिन में सामने आने वाले संक्रमितों का ये आंकड़ा सबसे कम है। बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में कुल 372 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जिसके बाद यहां अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 7,15,389 हो गई है।

 

#corona virus

Source : Agency

पाठको की राय