Friday, October 23rd, 2026

महाराष्ट्र: कोरोना के 2692 नए मामले, 41 और मरीजों की गई जान

मुंबई
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 2,692 नए मामले सामने आए तथा 41 संक्रमितों की मौत हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते एक दिन में 2,716 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसमें बताया गया कि राज्य में कोविड-19 के कुल 65,59,349 मामले हैं, 1,39,207 संक्रमितों की मौत हो गई है तथा 63,80,670 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में 35,888 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।  विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में अब तक 5,92,22,263 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। मुंबई में कोविड-19 के 573 नए मामले सामने आए तथा तीन संक्रमितों की मौत हुई। यहां संक्रमण के कुल 7,44,389 मामले हैं तथा कुल 16,125 संक्रमितों की मौत हुई है। मुंबई संभाग में संक्रमण के 1,053 नए मामले सामने आए तथा चार मरीजों की मौत हुई। क्षेत्र में संक्रमण के कुल 16,79,422 मामले हैं और यहां मृतक संख्या 35,291 है। नासिक संभाग में संक्रमण के 500 नए मामले, पुणे संभाग में 809 नए मामले सामने आए।

 

#Maharashtr

Source : Agency

पाठको की राय