Friday, October 23rd, 2026

धनगर समाज की महापंचायत बुलाई जाएगी - मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री से धनगर समाज के लोगों ने की भेंट

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि धनगर समाज की महापंचायत जल्द ही भोपाल में बुलाई जाएगी। समाज के कल्याण में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। राज्य सरकार जनता की जिंदगी बदलने के अभियान में लगी हुई है। मुख्यमंत्री चौहान आज निवास स्थित समत्व भवन में धनगर समाज के लोगों से भेंट कर रहे थे। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्रीमती हेमलता चौधरी, सर्वनंदकिशोर धनगर, ज्ञानसिंह बघेल, जी.एस. धनगर, पटेल मधुसूदन धनगर तथा राजू सिंह बघेल सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि धनगर समाज के लोग पहले अलग-अलग काम-धंधों से आजीविका चलाते थे। धीरे-धीरे व्यवसाय खत्म होते चले गये। समाज को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार ने अलग से विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु मंत्रालय बना कर बजट का प्रावधान किया है। प्रदेश में सरकार परिवार की भांति सभी का ध्यान रख रही है। जनता को एक नहीं अनेक सुविधाएँ दी जा रही हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई गई है। जनता की भलाई और उत्थान ही मेरी जिंदगी की सार्थकता है।

 

 

#धनगर समाज

Source : Agency

पाठको की राय