Thursday, October 22nd, 2026

अखिलेश यादव से आज महंत श्री रमेश दास जी महाराज ने भेंट की

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत श्री रमेश दास जी महाराज ने भेंट की और उनको सफलता तथा विजय का आशीर्वाद दिया। महंत रमेश दास जी महाराज ने श्री अखिलेश यादव को हनुमान मंदिर का प्रसाद भी दिया। महंत रामजी दास के साथ इंद्रसेन पहलवान ने भी श्री अखिलेश यादव से भेंट की। महंत रामजी दास हनुमानगढ़ी के महंत स्वर्गीय भवनाथ दास जी के उत्तराधिकारी हैं। श्री अखिलेश यादव के प्रति उनका भी बहुत स्नेहभाव रहता था।

 

#Akhilesh Yadav

Source : Agency

पाठको की राय