Sunday, October 25th, 2026

महंत ने कहा चुनाव से पहले चार और जिले बनेंगे

सक्ती
सूबे को मिले नए जिलों में से विधानसभा  अध्यक्ष डा.चरणदास महंत व उनकी धर्मपत्नी सांसद ज्योत्सना महंत का राजनीतिक क्षेत्र भी आता है। वे इस बात से खुश हैं कि जनता की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरा कर  दिया। जिसे उनके द्वारा काफी समय से उठाया जा रहा था। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष डा.चरण दास महंत ने बड़ा बयान दिया है। महंत के मुताबिक विधानसभा चुनाव से पहले 4 और जिलों का ऐलान होगा। महंत ने कहा है कि अभी राज्य में 32 जिले है चुनाव से पहले 4 और जिले बनाएंगे। मीडिया से सवाल के बीच उन्होने कहा कि इतना जिला बनाने वाले भूपेश बघेल ऐसे मुख्यमंत्री है जिन्होनें जनता की हर जायज मांग पूरी की है। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बघेल ने 4 जिलों और 18 नई तहसीलों की सौगात दी थी। मौजूदा समय में राज्य में 28 से बढ़कर 32 जिले हो गए हैं, 4 और जिले बनाए जाते हैं तो छत्तीसगढ़ में 36 जिले हो जाएंगे। राजनीतिक रूप से नए जिलों के गठन का फायदा कांग्रेस को होने के कयास लगाये जा रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो 36 गढ़ 36 जिलों के लिए भी पहचाना जायेगा।

 

#Mahant

Source : Agency

पाठको की राय