Tuesday, October 20th, 2026

महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

रायपुर
महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे पूर्ववर्ती सरकार में राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष थे। एक बार विधायक भी रह चुके हैं। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में रायपुर दक्षिण सीट से भी उन्होने चुनाव लड़ा और पराजित हो गए थे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को सौंपे इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बहुत ही विश्वास करके मुझे रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा का प्रत्यासी बनायें सभी कार्यकतार्ओं ने मनसा वाचा कर्मणा कार्य किये परन्तु परिणाम आशा के अनुरूप नहीं रहा और प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों के अन्तर से इस सीट पर पराजय हुई। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें।

 

 

#Mahant Ramsundar

Source : Agency

पाठको की राय