Wednesday, October 21st, 2026

महंत ने दिया तुलसी विवाह और देवउठनी एकादशी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने तुलसी विवाह और देवउठनी एकादशी की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को श्रीहरि चतुर्मास की निद्रा से जागेंगे। इसलिए इस एकादशी को देवउठनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन से ही हिन्दू धर्म में शुभ कार्य जैसे, विवाह आदि शुरू हो जाएंगे। देवउठनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम का देवी तुलसी से विवाह होने की परंपरा भी है।

विस अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि ऐसा माना जाता है जो भक्त देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का अनुष्ठान करता है उसे कन्यादान के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। वहीं एकादशी व्रत को लेकर मान्यता है कि साल के सभी 24 एकादशी व्रत करने पर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। बतादें, तुलसी को माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता है, इस दिन से लोग सभी शुभ कामों की शुरूआत कर सकते हैं।

 

#Tulsi Vivah

Source : Agency

पाठको की राय