Wednesday, October 21st, 2026

महंत ने किया अरविंद दीक्षित वार्ड में जनसंपर्क

रायपुर

रायपुर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास ने मंगलवार को नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे के साथ ले. अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 में जनसंपर्क किया। इस दौरान वार्ड के लोगों ने महंत जी का  आरती उतारकर तो किसी ने पैर छूकर व तिलक लगाकर उनका स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने का भरोसा दिलाया। महंत ने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस अवसर पर महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, वार्ड पार्षद, जोन अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड/ब्लॉक के पदाधिकारी समेत अनेक कांग्रेस जन शामिल हुए।

 

Source : Agency

पाठको की राय