Wednesday, October 21st, 2026

महाकाल नृत्य ने बढ़ाई यात्रा की शोभा, धूमधाम से निकाली गई बाबा महाकाल की शोभा यात्रा

मंडला
मंडला जिले के विकासखंड निवास मुख्यालय में महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। इस शुभ अवसर पर निवास में शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष मंजू कुलस्ते, उपाध्यक्ष घनश्याम सूर्यवंशी,जनपद सदस्य मंजू मिश्रा, भगवान दास सिघरौरे, प्रशांत सोनी, पत्रकार कुंज बिहारी शुक्ला, पत्रकार दुलीचंद्र मार्को, पत्रकार ऋषभ गुप्ता, यतीन्द्र मोहन विश्वकर्मा, विनोद दुबे, बल्लू साहू, हीरालाल झरिया, अंकित यादव, सागर पांडे एवम भक्त जन  उपस्थित रहे।आपको बता दें यह यात्रा निवास तहसील प्रांगण में स्थापित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। एवं पूरे निवास नगर भ्रमण कर शोभा यात्रा का समापन किया गया। इस यात्रा में मनेरी से आए हुए कलाकार महाकाल भक्तो ने महाकाल डांस नृत्य लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं जय महाकाल, हर हर महादेव, जय जय श्री राम के जयकारों से नगर गुंजायमान हुआ।

इनका कहना
मनेरी क्षेत्र से कलाकार बुलवाएं गए थे जिन्होंने कार्यक्रम में अपनी अच्छी प्रस्तुति दी थी। कार्यक्रम भव्यता पूर्ण रहा। लेकिन प्रशासनिक कर्मचारी वर्ग ना होने से हमें कार्यक्रम की भव्यता में थोड़ा सा खेद हुआ।
घनश्याम सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत निवास

 

#Mahakal

Source : Agency

पाठको की राय