Tuesday, October 20th, 2026

महादेव ऐप के सरगना ने करवाई दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा कथा

रायपुर
 शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों ही दुबई में हैं और वहीं पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है। इस दौरान शूट किए गए वीडियो में दोनों पंडित जी के साथ दिखाई दे रहे हैं।

हम आपको बतलादे कि महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर को पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में देखा गया है। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में दिखाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही है। पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर का परिवार नजर आया है। दुबई के ले मेरेडियन होटल एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर एयरपोर्ट रोड गरहौद में आयोजित सभा का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें प्रदीप मिश्रा द्वारा सौरभ चंद्राकर को यजमान कहते सुना गया।

 

#mahadev

Source : Agency

पाठको की राय