Wednesday, October 21st, 2026

मध्यप्रदेश की बेटी शिवानी ने अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में जीता रजत पदक

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की बेटी शिवानी पवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती चेम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि सर्बिया गणराज्य में 1 से 7 नवम्बर की अवधि में सम्पन्न चैम्पियनशिप में प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के ग्राम उमरेठ की निवासी सुशिवानी ने 50 किलोग्राम वर्ग में प्रतिष्ठित मुकाबला जीता है। शिवानी ने मध्यप्रदेश और भारत का नाम गौरवान्वित किया है। इस चेम्पियनशिप में भारत से 30 खिलाड़ियों और मध्यप्रदेश से एकमात्र खिलाड़ी शिवानी ने हिस्सा लिया। अंडर 23 चेम्पियनशिप में सम्मानजनक जगह बनाने वाली मध्यप्रदेश की दंगल गर्ल दिल्ली में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इसके पहले उन्होंने सितम्बर माह में अमेठी में सम्पन्न राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था।  

 

#कुश्ती चेम्पियनशिप

Source : Agency

पाठको की राय