Monday, October 19th, 2026

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने हाईस्कूल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2023 का शेड्यूल जारी

भोपाल

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने एमपी हाईस्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा का डिटेल्ड शेड्यूल जारी कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो एमपी की ये परीक्षा देने की योजना बना रहे हों, वे मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है – peb.mp.gov.in. यहां से न केवल इस परीक्षा के विषय में जानकारी हासिल की जा सकती है बल्कि फॉर्म भी भरा जा सकता है.

इस डेट से करें अप्लाई

एमपी एचएसटीईटी परीक्षा 2023 के लिए आवेदन 12 जनवरी से किए जा सकते हैं. 12 जनवरी से लेकर 27 जनवरी 2023 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकता है. आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे जिसके लिए आपको ऊपर बताई गई वेबसाइट पर जाना होगा.

ये है परीक्षा तारीख

मध्य प्रदेश हाईस्कूल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2023 का आयोजन 01 मार्च 2023 से किया जाएगा. इस दिन से एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित होगा. पहली शिफ्टो होगी सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर में 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक की.

लाने होंगे इतने अंक

एमपी में उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों को अर्हता प्राप्त करने के लिए एचएसटीईटी परीक्षा देनी होती है. परीक्षा पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को कम से कम 60% और आरक्षित श्रेणियों के कैंडिडेट्स को 50% अंक लाने की जरूरत होती है. इसके लिए आयु सीमा 21 से 40 साल है. आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी.

शैक्षिक योग्यता और शुल्क क्या है

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट के पास पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री साथ ही बीएड की डिग्री हो. अगर आवेदन शुल्क की बात करें तो इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने के लिए अनारक्षित कैंडिडेट्स को 600 रुपये फीस देनी होगी. जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा.

 

#एलिजबिलिटी टेस्ट

Source : Agency

पाठको की राय