Sunday, October 25th, 2026

मध्य प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोरोना मुक्ति का संकल्प, 1 दिन में लगेंगे 10 लाख टीके

भोपाल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के चीफ मिनिस्टर शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में 10 लाख टीके लगाए जाने का ऐलान किया है। शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि योग दिवस के मौके पर सोमवार को प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान शुरू किया जाएगा। प्रदेश की बीजेपी सरकार की ओर से यह दूसरा प्रयास है, जब टीकाकरण में तेजी के लिए इस तरह का अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर का असर लगातार कम हो रहा है और ऐसे में यह अभियान उससे जंग में और अहम साबित हो सकता है। चौहान ने कहा कि हमारी सरकार की कोशिश होगी कि एक ही दिन में प्रदेश में 10 लाख टीके लग जाएं। चौहान ने कहा, 'हमने कल वैक्सीनेशन महाअभियान शुरू करने का फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रदेश के 7,000 से ज्यादा वैक्सीनेशन सेंटर्स पर 10 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा।' कोरोना की पहली और दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित रहे मध्य प्रदेश में मामले अब कम हो रहे हैं। शनिवार को प्रदेश में 100 नए केस मिले हैं, जबकि 30 लोगों की इसके चलते मौत हुई है। अब तक राज्य में कोरोना के चलते 8,737 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक सूबे में अब तक 7,89,174 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। पिछले एक दिन में मध्य प्रदेश में 365 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही रिकवर होने वाले कुल लोगों की संख्या अब  7,77,995 हो गई है। भोपाल में अब तक कुल 972 लोगों की मौत हुई है, जबकि इंदौर में सबसे ज्यादा 1,375 लोग कोरोना चलते मरे हैं। फिलहाल मध्य प्रदेश में 2,442 एक्टिव केस हैं। इनमें से अकेले भोपाल में ही 851 मामले मौजूद हैं, जबकि इंदौर में ही 438 सक्रिय मामले हैं। राहत की बात यह है कि प्रदेश के 52 जिलों में से 22 में बीते एक दिन में कोई भी नया केस नहीं मिला है।

 

#Madhya Pradesh

Source : Agency

पाठको की राय