Thursday, October 22nd, 2026

भारत का हृदय प्रदेश है हमारा मध्यप्रदेश : नीमादेवी राजपूत नगरपरिषद बकस्वाहा मे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का हुआ आयोजन

बकस्वाहा
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन नगर परिषद बकस्वाहा के कार्यालय में किया गया इस कार्यक्रम का शुभांरभ माता सरस्वती  जी के पूजन एवं मल्याअर्पण द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी  एवं  विश्व हिन्दू परिषद  बृजगोपाल सोनी, मुख्य अतिथी के रूप मे जनपद अध्यक्ष रजनी मोती यादव, जनपद सदस्य मिली फट्टा उपस्थित रही.  कार्यक्रम मे उपस्थित नगर परिषद उपाध्यक्ष नीमा देवी राजपूत ने संम्वोधित करते हुये कहा                 आज हम लोग अपने प्रदेश का स्‍थापना दिवस मना रहे है । सन् 1956 में राज्‍यों के पुनर्गठन के फलस्‍वरूप 1 नवंबर 1956 को नया राज्‍य मध्‍य प्रदेश अस्तित्‍व में आया। 31 अक्‍टूबर को मध्‍य प्रदेश का विभाजन करके एक नवंबर 2000 को देश के 26 वें राज्‍य के रूप में छत्‍तीसगढ़ का गठन किया गया। देश का हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश अपने प्राकृतिक क्षेत्रों से लेकर इतिहास के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को अपने में समाए हुए हैं। यहां के जंगलों में देश में सबसे ज्यादा बाघ हैं तो सांची, खजुराहो में इतिहास समाया हुआ है।  

चूंकि देश के मध्‍य भाग में मध्‍य प्रदेश स्थित है इसलिये इसे भारत का हृदय प्रदेश भी कहा जाता है। मध्‍य प्रदेश का जन्‍म देश को आजादी मिलने के बाद हुआ। 1947 में जब भारत स्वतंत्र हुआ, तो मध्य भारत और विंध्य प्रदेश के नए राज्यों को पुरानी सेंट्रल इंडिया एजेंसी से अलग कर दिया गया। तीन साल बाद 1950 में मध्य प्रांत  का नाम बदलकर मध्य प्रदेश कर दिया गया।  कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे नगर परिषद अध्यक्ष किरण सोनी , नगर परिषद उपाध्यक्ष नीमादेवी राजपूत,जनपद अध्यक्ष रजनी मोती यादव, विधायक प्रतिनिधि जनपद अभय फट्टा, पार्षद कल्पना तिवारी, हरीराम पटेल पार्षद, मुरलीधर पटेल, अनिल सेन, रामकिशोर अहिरवार, शेख फरीद खांन, कमल सोनी सहित समस्त पार्षद गण एवं नगर के गण्मान्य नगरिक, एडवोकेट ब्रजेश बिल्थरे, महेन्द्र साथी, सुरेश खरे, राम प्रसाद लोधी, सचिन सोनी एवं कार्यक्रम के संचालक एडवोकेट ब्रजेश बिल्थरे सहित समस्त नगर परिषद सभी अधिकारी एंव समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय