Tuesday, October 20th, 2026

मध्य प्रदेश: शहडोल की एक अदालत परिसर में वकील ने दूधमुंह बच्चे को लिए महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

भोपाल
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की ब्यौहारी के अदालत परिसर में दुधमुंह के बच्चे को लेकर खड़ी एक युवती को अधेड़ उम्र के  वकील ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पिटाई के दौरान बच्चा गिर गया लेकिन वकील फिर भी नहीं रुका। शहडोल जिले की इस घटना का वीडियो आज जमकर वायरल हो रहा है और पुलिस ने इसमें वकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।  शहडोल जिले के ब्यौहारी कोर्ट क्षेत्र में एक अधिवक्ता भगवान सिंह ठाकुर और महिला भारती पटेल का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ठाकुर द्वारा महिला की पिटाई करते हुए वकील दिखाई दे रहा है। महिला ने विवाद होने पर पहले दौड़कर बचने का प्रयास किया लेकिन वकील ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उसे काफी देर तक पीटा और महिला बचाने के लिए शोर मचाती रही लेकिन वहां मौजूद लोग मूक दर्शक बनकर देखते रहे।

पारिवारिक मामले में पति के वकील ने पीटा
ब्यौहारी एसडीओपी रविंद्र प्रकाश कौल ने लाइव हिंदुस्तान को बताया कि भारती और उसके पति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। भारती का पति के वकील से अदालत परिसर में विवाद हुआ और वहीं मारपीट की घटना हुई।

बच्चा गिरने पर नहीं रुका वकील
सूत्र बताते हैं कि जिस वक्त युवती का पति के वकील से विवाद हुआ, उस समय उसकी गोद में आठ महीने का दुधमुंह बच्चा भी था। वकील की पिटाई से बचने के लिए भारती दौड़ी तो बच्चा गिर गया और वह बच्चे को बचाने के लिए चिल्लाती रही। मगर इसके बाद भी वकील उसके साथ मारपीट करने से नहीं रुका और लोग भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आए। 

 

#Madhya Pradesh

Source : Agency

पाठको की राय