Saturday, October 24th, 2026

मध्य प्रदेश: किसान को लहसुन-प्याज की कीमत नहीं मिली तो लगाई उठक-बैठक, कसम खायी दोबारा फसल नहीं लगाएगा

भोपाल
मध्य प्रदेश में इन दिनों किसानों को कई फसलों की कीमत नहीं मिल रही है जिससे वे परेशान हैं। बुंदेलखंड के सागर जिले की रहली तहसील का एक किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कसम खा रहा है कि अब दोबारा लहसुन-प्याज की खेती नहीं करेगा। इस किसान का वीडियो बुंदेलखंड में जमकर वायरल हो रहा है। मध्य प्रदेश में इन दिनों कई फसलें अच्छी आई हैं लेकिन इससे किसान की हालत खराब भी रही है। सागर के रहली क्षेत्र के एक किसान ने अपने तीन एकड़ खेत में लहसुन और प्याज की खेती की थी। इसकी अच्छी पैदावार हुई तो प्याज 5-6 रुपए किलोग्राम बिकी और लहसुन 15 से 25 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बाजार में बिका। संदई गांव के राधेश्याम नामक के इस किसान ने गांव में सबके सामने उठक-बैठक की। उसने गांव वालों के सामने कसम खायी कि अब वह कान पकड़ता है कि कभी भी दोबारा लहसुन-प्याज की खेती नहीं करेगा। इस किसान का गांव वालों ने वीडियो बना लिया है जो वायरल हो रहा है। राधेश्याम कह रहा है कि उसने साहूकार से उधार लेकर लहसुन-प्याज लगाया था तो वह उधार वापस मांग रहा है।

चने की जगह लगाया था लहसुन-प्याज
बताया जाता है कि खेती में मुनाफा कमाने के लिए कई किसानों ने गेहूं-चना की जगह लहसुन-प्याज की खेती की थी। अब जब फसल की बाजार में आवक शुरू हुई तो लहसुन और प्याज के भाव बहुत कम मिले। कई किसानों के पास लहसुन-प्याज के स्टॉक के लिए व्यवस्था नहीं है तो वे उसे अभी मिल रहे औने-पौने दाम में ही बेच रहे हैं।

 

 

#Madhya Pradesh

Source : Agency

पाठको की राय