Sunday, October 25th, 2026

मध्य प्रदेश: सागर में एक युवती से गैंग रेप, रास्ते में रोककर कुख्यात बदमाश ने जीजा के सामने दुष्कर्म किया

भोपाल
मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के सागर जिले के जैसीनगर में बाइक पर जा रहे जीजा-साली को जंगल क्षेत्र में कुख्यात बदमाश और उसके साथियों ने रोका। युवक को बदमाशों ने जमकर पीटा और युवती को जंगल में ले जाकर जीजा के सामने दुष्कर्म किया। युवक ने घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो दो आरोपियों को गिरफ्तारी कर ली गई लेकिन दो अन्य फरार हैं। इन पर पुलिस ने 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

जानकारी के अनुसार जैसीनगर से 20 वर्षीय युवती बड़ी बहन के यहां अपने रिश्ते के जीजा के साथ जा रही थी। उसकी बहन नयागांव में रहती है और जीजा-साली मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रमपुरा गांव के पास कुख्यात आदतन आरोपी चैन सिंह ने उन्हें रोक लिया। उसने युवती के जीजा के साथ जमकर मारपीट की। जीजा को पीटते हुए वह युवती को जंगल ले गए। चैन सिंह के साथ तीन अन्य लोग भी थे। इन लोगों ने जीजा के सामने ही युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

गैंग रेप के बाद आरोपी मोटरसाइकिल और युवती  को लेकर जंगल की ओर भाग गए। जीजा किसी तरह जैसीनगर थाना पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जैसीनगर थाना पुलिस के प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने तुरंत जंगल में तलाश शुरू की और दो आरोपियों की गिरफ्तारी की। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने मोटर साइकल जप्त कर ली है लेकिन घटना के मुख्य आरोपी चैन सिंह और एक अन्य नाबालिग आरोपी फरार बताया जा रहा है।

 

#Madhya Pradesh

Source : Agency

पाठको की राय