Wednesday, October 21st, 2026

जल जीवन मिशन में सेकन्ड ट्रेन्च लेने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य

भोपाल
 केंद्र की मोदी सरकार  ने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार  को बड़ा तोहफा दिया है।केंद्र ने मध्य प्रदेश को जल जीवन मिशन के लिए 1279 करोड़ रूपये आवंटित किए है।खास बात ये है कि सेकन्ड ट्रेन्च लेने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य है, अभी तक किसी भी राज्य को यह राशि नहीं मिली है।


भारत सरकार के जल-शक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय जल जीवन मिशन  में मध्यप्रदेश को सेकन्ड ट्रेन्च में 1279 करोड़ 19 लाख रूपये आवंटित किए हैं। उल्लेखनीय है कि कार्य की प्रगति और धनराशि के उपयोग के आधार पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में सेकन्ड ट्रेन्च में अनुदान प्राप्त करने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य है। देश के अन्य किसी राज्य को अभी तक जल जीवन मिशन में सेकन्ड ट्रेन्च राशि आवंटित नही हुई है।

मई 2021 में प्राप्त फर्स्ट ट्रेन्च की राशि और राज्य सरकार द्वारा समान अंशदान सम्मिलित कर मिशन के कार्यों का संचालन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश ने फर्स्ट ट्रेन्च और राज्य सरकार के समान अंशदान की 80 प्रतिशत राशि व्यय किए जाने के फलस्वरूप केन्द्र सरकार से सेकन्ड ट्रेन्च में राशि उपलब्ध हुई है।


ग्रामीण आबादी के हर परिवार को नल कनेक्शन के माध्यम से जल उपलब्ध कराने के कार्य जल जीवन मिशन में किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के लिए जल जीवन मिशन  में केन्द्र सरकार से 5,117 करोड़ की राशि इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत हुई है। राज्य सरकार  भी समान अंशदान शामिल कर मिशन के कार्यों को पूरा कर रही है।

 

#जल जीवन मिशन

Source : Agency

पाठको की राय