Sunday, October 25th, 2026

मध्यप्रदेश शिक्षण मंडल बोर्ड की पूरक परीक्षाओं की तारीख बढ़ाई

भोपाल
मध्यप्रदेश शिक्षण मंडल द्वारा संचालित वर्ष पंचायत और निकाय चुनाव के कारण पूरक परीक्षा की परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। हायर सेकंडरी के समस्त विषयों की पूरक परीक्षाएं 20 जून, 2022, हाईस्कूल पूरक परीक्षा 21 जून, 2022 से 01 जुलाई 2022 तक और हायर सेकंडरी व्यावसायिक (द्वितीय अवसर) पूरक परीक्षा 21 जून से 30 जून तक होंगी। उक्त परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे के मध्य निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर होंगी। संशोधित पूरक परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर देखे जा सकते हैं।

 

#मध्यप्रदेश शिक्षण मंडल

Source : Agency

पाठको की राय