Tuesday, October 20th, 2026

मध्य प्रदेश: भिंड में होली खेल रहे युवाओं के डीजे बजाने पर विवाद, गोलियां चलीं, एक की मौत

ग्वालियर
भिण्ड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कनावर गाँव में होली के रंग में भंग हो गया। होली खेलने के लिए युवाओं की टोली गांव में डीजे बजाकर डांस कर रही थी लेकिन कुछ लोगों को आपत्ति हुई। इसमें दनादन फायरिंग हुई और एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। भिंड के कनावर ग्राम में होली के अवसर पर रंग डालने और डीजे बजाने पर सरपंच और पूर्व सरपंच के परिवारों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष हो गया। सरपंच के परिवारजन और उनके साथी हथियारबंद होकर आए और दनादन कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग की चपेट में आए पूर्व सरंपच के बेटे की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया।

डीजे की आवाज कम करने की अनसुनी करने पर विवाद हुआ
पूर्व सरपंच लोकेंद्र सिंह भदोरिया के परिवार ने डीजे लगाया था। उसने तेज आवाज़ होने को लेकर सरपंच रंजीत सिंह भदोरिया ने आपत्ति की और उसकी आवाज कम करने को बोला,लेकिन दूसरे पक्ष ने जब बात अनसुनी की तो सरपंच ने अपने आधा दर्जन साथियों के मिलकर 25-30 राउंड फ़ायर किए। इस घटना में पूर्व सरपंच के बेटे केशव भदौरिया की गोली लगने से हत्या हो गयी। वहीं दूसरा घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए ज़िला अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

#Madhya Pradesh

Source : Agency

पाठको की राय