Wednesday, October 21st, 2026

अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई रुकवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मधुमिता शुक्ला की बहन, आज सुनवाई

 लखनऊ

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि की रिहाई के आदेश हो गए हैं। राज्यपाल की अनुमति से कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में इसका आदेश जारी कर दिया है। अमरमणि के रिहाई से पहले ही मधुमिता की बहन निधि शुक्ला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं जहां आज केस की सुनवाई होनी है।

मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने बताया कि हमारे तरफ से इस मामले में पिछले 15 दिनों से उत्तर प्रदेश सरकार और राज्यपाल महोदय को अवगत कराया जा रहा है। इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल हो चुकी है और स्वीकार भी हो चुकी है जिस पर 25 अगस्त को सुनवाई होना है। मेरा अनुरोध है कि सुप्रीम कोर्ट के की जाने वाली सुनवाई तक रिहाई का आदेश रोक दिया जाए।

दरअसल, आजीवन कारावास की सजा काट रहे अमरमणि त्रिपाठी की समय से पहले ही रिहाई का शासनादेश जारी हो गया है। अमरमणि त्रिपाठी को मधुमिता हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह करीब 19 साल से जेल में बंद हैं। अमरमणि के अच्छे आचरण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कारागार प्रशासन औऱ सुधार विभाग ने यह आदेश जारी किया है।

 

 

#अमरमणि त्रिपाठी

Source : Agency

पाठको की राय