Sunday, October 25th, 2026

प्लास्टिक प्रदूषण के खतरे से किया जागरूक, कपड़े की थैलियों का हुआ वितरण

भिलाई
लायंस क्लब भिलाई पिनेकल ने 3 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस का आयोजन पिनेकल हेल्थ केयर क्लब स्ट्रीट-1 मॉडल टाउन में किया और लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। इस मौके पर चार्टर प्रेसिडेंट विभा भूटानी एवं प्रेसिडेंट रेबेका बेदी ने लोगों को प्लास्टिक के इस्तेमाल का खतरा बताते हुए कहा कि जितना संभव हो सके प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करें अथवा न्यूनतम करें।

दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण को दूषित करने में प्लास्टिक सबसे अहम भूमिका निभा रहा है और इसका सीधा असर हमारे वायुमंडल पर साथ ही हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक एक ऐसा मटेरियल है जो धरती में दबाने के बावजूद भी नहीं गलता है और इसे खाकर पशुओं की या तो मौत हो जाती है या उनकी सेहत पर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि लोग जितने वजन का मोबाइल उठा कर चलते हैं, उससे भी बेहद कम वजन का कपड़े का थैला या पेपर बैग लेकर चल सकते हैं जो पर्यावरण को बचाने की दिशा में एक सार्थक पहल होगी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर आज हमारे पास कागज,कपड़ा और जूट सहित कई विकल्प है। इस दौरान लायंस क्लब भिलाई पिनेकल की तरफ से उपस्थित लोगों को पेपर और कपड़े के थैले वितरित किए गए। इस मौके पर पूर्व प्रेजिडेंट डॉक्टर वैशाली भगत भी उपस्थित थी।

 

#प्लास्टिक प्रदूषण

Source : Agency

पाठको की राय