मैडम सक्रिय: अब्बास नगर में रेत से भरी गाड़ी पकड़ी, कटारा में भी कार्रवाई
मुखबिर को छकाया, 4 गाडिय़ां पकड़ी
भोपाल
खबर का असर आज राजधानी भोपाल में देखने को मिला। जिसमें खनिज इंस्पेक्टर सृष्टि माथुर ने आज कार्रवाई करते हुए 4 गाडिय़ों को बगैर रायल्टी के पकड़ा गया, मुखबिरों को छकाते हुए खनिज इंस्पेक्टर ने कैसे कार्रवाई इस बारे में इंस्पेक्टर और खनिज अधिकारी से बात नहीं हो पाई। लेकिन मुखबिरों का आडियो वायरल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार खनिज अधिकारी सृष्टि माथुर अपने दल के साथ पहले आशाराम चौराहे से अब्बास नगर की और आई जहां पर रेत से भरे डंपर को पकड़ा। इसके साथ ही परवलिया में एक डंपर को भी पकड़ा। जिसके बाद दोनों गाडिय़ों को थाना परवलिया के सुपुर्द किया। इस पूरे घटना क्रम पर मुखबिर की नजर थी। इसके बाद आशाराम चौराहे के बाद कैसे कटारा में जाकर दो गाडिय़ों को पकडक़र कटारा थाने के सुपुर्द कर दिया गया। इस बात की भनक मुखबिर आगे नहीं दे पाया इस बात की चर्चा आम हो गई है।
बंद बोल्डर पत्थर खदान पर खनन, सरपंच-जनपद ने की कार्रवाई की मांग
खनिज विभाग को नजरअंदाज करते हुए कैसे खनिज माफिया अवैध खनन कर रहे हैं इसका जीता जागता उदाहरण अचारपुरा में देखने को मिला। जब ग्राम पंचायत अचारपुरा के सरपंच प्रतिनिधि मायाराम अहिरवार और जनपद सदस्य अनिल अहिरवार द्वारा ग्राम पंचायत अचारपुरा के हज्जामपुरा में अवैध खनन से रोका गया। मौके पर जितेंद्र सिसोदिया पिता भीमा सिसोदियों अवैध खनन कर बोल्डर पत्थर ट्रक में भर रहा था।
नहीं है अचारपुरा, मस्तीपुरा और खामखेड़ा में पत्थर खदान
खनिज विभाग की ग्राम पंचायत अचारपुरा में दो पत्थर खदानें रायल्टी पर दी गई थी। पिछले करीब 10 वर्ष से कोई भी खदान जारी नहीं की गई है। लेकिन लगातार पत्थरों की सप्लाई जा रही है। जिसके लिए अचारपुरा पंचायत के ग्राम हज्जामपुरा, ग्राम पंचायत खामखेड़ा और ग्राम पंचायत अगरिया में पठार से लगातार पत्थर, बोल्डर का खनन जारी है और परिवहन कर अवैध प्लाटिंग में सप्लाई किया जा रहा है। जिसके बारे में प्रदेश पब्लिसिटी समाचार पत्र लगातार समाचार प्रकाशित करता रहा है। इन बोल्डर खदानों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इनका कहना है
ग्राम पंचायत अचारपुरा में अवैध खदानों से पत्थर, बोल्डर खदान संचालित हो रही है। जिस भूमि से हाल ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एसडीएम आकाश श्रीवास्तवजी, तहसीलदार, पुलिस थाना ईटखेड़ी के अधिकारियों ने अतिक्रमण मुक्त करवाया था, उस भूमि पर अवैध खनन कर पत्थर, बोल्डर निकालकर परिवहन किया जा रहा था, जिसे रोका गया है।
मायाराम अहिरवार, सरपंच प्रतिनिधि
ग्राम पंचायत अचारपुरा, जनपद पंचायत फंदा, भोपाल
अवैध खनन पर रोक लगे
जनपद पंचायत फंदा की ग्राम पंचायत अचारपुरा के हज्जामपुरा ग्राम में अवैध रूप से पत्थर बोल्डर का खनन कर ट्रक में भरा जा रहा था, मौके पर पहुंचकर खदान को पत्थर भरने से रोका गया, लेकिन चोरी से पत्थर भरकर परिवहन किया जा रहा है। जिस पर रोक लगनी चाहिए।
अनिल अहिरवार, जनपद सदस्य
जनपद पंचायत फंदा, भोपाल

पाठको की राय