Monday, October 19th, 2026

मैक्रोनी एंड कार्न सैलेड

सामग्री
1 कप मैक्रोनी (उबली हुई), 1 कप स्वीट कार्न के उबले दानें, 7-8 फूल ब्रॉक्ली (उबली हुई), 8-10 चैरी टमाटर, पीली शिमला मिर्च (कटी हुई), 2 चम्मच जैतून तेल, 4 चम्मच विनेगर, नमक स्वादअनुसार, पिसी काली मिर्च जरूरतअनुसार

विधि
सबसे पहले एक कटोरे में मैक्रोनी, कार्न, ब्रॉक्ली,चैरी टमाटर और शिमला मिर्च डालें। अब इसमें जैतून तेल, नमक, काली मिर्च और वेनिगर मिक्स करें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करके थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। बाद में फ्रिज से निकाल कर सर्व करें।

 

Source : Agency

पाठको की राय