Wednesday, October 21st, 2026

जब तक फिट है, लियोन को खेलते रहना चाहिये : माइक हसी

अहमदाबाद

आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में माइक हसी का इतने समय से खेलते आना अद्भुत है और वह जब तक फिट है, उसे खेलना जारी रखना चाहिये। पैतीस वर्ष के लियोन ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में नागपुर में पहले टेस्ट में एक ही विकेट लिया लेकिन अगले दो टेस्ट में 18 विकेट चटकाये जिनमें से दस इंदौर टेस्ट में लिये।

यह पूछने पर कि लियोन कब तक खेल सकते हैं, हसी ने कहा, ‘‘जब तक वह चाहे। वह इतने समय से खेल रहा है जो अद्भुत है। वह अभी भी युवा है और जब तक शरीर साथ दे, उसे खेलते रहना चाहिये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कहा जाता है कि स्पिनर तीस पार करने के बाद अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में होते हैं।यह कठिन कला है और मुझे लगता है कि वह लंबे समय तक खेल सकता है।’’ आस्ट्रेलिया और भारत के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट नौ मार्च से शुरू होगा। हसी ने कहा कि अगर आस्ट्रेलिया दो विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ उतरता है तो लियोन के साथ बायें हाथ के स्पिनर मैट कुन्हेमन को जगह मिलनी चाहिये।

 

 

#माइक हसी

Source : Agency

पाठको की राय