Wednesday, October 21st, 2026

झूठ बोलना हमारा संस्कार नहीं,सच बोलें और पूरी दमदारी से बात रखें - सैलजा

रायपुर
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने नवनियुक्त प्रवक्ताओं को नसीहत दी है कि हमे दूसरी पार्टी की तरह झूठ नहीं बोलना है, बल्कि पूरी दमदारी से अपनी बात रखनी है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग की बैठक में उन्होंने नए प्रवक्ताओं से सुझाव लिए और दिशा-निर्देश भी दिया।

प्रवक्ताओं, टीवी पैनलिस्ट और मीडिया कोआर्डिनेटरों से कहा कि भाजपा में प्रवक्ता से लेकर बड़े नेता बेझिझक झूठ बोलते हैं। कांग्रेस पार्टी का संस्कार झूठ बोलने का नहीं है, इसलिए हम झूठ नहीं बोल सकते, लेकिन हम पूरी दमदारी से और मजबूती से सच के साथ होकर उनकी झूठी बातों का खंडन करना है। मीडिया पर अपने द्वारा कही गई बातों को इंटरनेट मीडिया पर भी अधिक से अधिक प्रसारित करना है।

कुमारी सैलजा ने कहा, भाजपा के 15 साल के कार्यकाल की असफलता और हमारे 5 साल के कार्यकाल की उल्लेखनीय सफलता को जन-जन तक पहुंचना है। स्वतंत्र विचारकों को भी कांग्रेस पार्टी से जोडऩा होगा और साथ ही डॉक्टर, प्रोफेसर, वकील जैसे पेशे से जुड़े लोगों को भी मीडिया विभाग में जोडऩा है। रायपुर राजधानी के अलावा अन्य दूरस्थ जिलों के कार्यकतार्ओं को अवसर दिए जाने पर कुमारी शैलजा ने खुशी जाहिर कि साथ ही और उन्होंने अधिक संख्या में महिलाओं को संचार विभाग में अवसर दिए जाने की बात कही।

 

#Selja

Source : Agency

पाठको की राय