Tuesday, October 20th, 2026

बस्तर में लंपी बीमारी की पुष्टि, 50 में से 17 मवेशियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, विभाग में मचा हड़कंप

जगदलपुर

बस्तर में लंपी बीमारी ने अपनी दस्तक दे दी है और पशु एवं चिकित्सा विभाग द्वारा जिले के अलग-अलग इलाकों से लिए गए 50 से अधिक सैंपलों में 17 मवेशियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मसगांव, करकापाल और साडगुड जैसे इलाकों में फिलहाल लंपी वायरस की पुष्टि होने की जानकारी विभाग के पास है। इस रिपोर्ट के बाद विभाग में हडकंप मच गया है। इससे बचने के लिए विभाग के पास सबसे बड़ा हथियार टीकाकरण है जिसके लिए विभाग मैदान में उतर भी चुका है, हालांकि इस बीमारी से निपटने के लिए अभी भी काफी चुनौती है क्योंकि जिले में अभी भी यह कितने इलाके में पहुंचा है इसकी ठीक - ठीक जानकारी विभाग के पास नहीं है।

 

Source : Agency

पाठको की राय