Saturday, October 24th, 2026

लखनऊ: ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में पलटी, 4 श्रद्धालुओं की मौत, 41 जख्मी

लखनऊ
राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा हो गया। इटौंजा में कुम्हरावां रोड पर गद्दीनपुरवा के पास ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 41 घायल हो गए है। घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीतापुर के अटरिया, टिकौली गांव से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर ग्रामीण इंटौजा स्थित उनई देवी मंदिर में कोछ भरने जा रहे थे। सीतापुर हाईवे-और कुम्हरावा रोड पर गद्दिनपुरवा के पास पीछे से आर हे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली पर करीब 45 लोग सवार थे। 34 लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया है। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इनमें चार की मौत हो गई है। डीएम सूर्यपाल सिंह मौके पर रवाना हो गए हैं।

 

#Lucknow

Source : Agency

पाठको की राय