Friday, October 23rd, 2026

लखनऊ: कैब चालक को बीच चौराहे पीटती रही युवती, तमाशबीन बनी पुलिस और लोग

लखनऊ 
यूपी की राजधानी लखनऊ में कृष्णानगर के अवध चौराहे पर युवती ने एक उबर कैब चालक की पिटाई की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवती चालक को पीट रही है। बीच चौराहे पर तमाशा हो रहा है। कुछ लोग युवक को बचाने का प्रयास करते हैं तो युवती उन्हें भी चिल्लाती है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।  सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिसकर्मियों के सामने चालक को पीटने पर नाराजगी जताई है। वजीरगंज के सिटी स्टेशन निवासी सहादत अली उबर चालक हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार रात अवध चौराहे पर रेड सिग्नल होने पर रुके। इसी दौरान पीछे से आई युवती ने कार चलाने के तरीके पर नाराजगी जताते हुए पीटना शुरू कर दिया था। कथित रूप से कार ने युवती को ठोकर मार दी और फिर उसने गुस्से में कैब ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस के सामने मारपीट करने के साथ ही पीड़ित का फोन भी तोड़ दिया था। इस मामले में डीसीपी सेंट्रल ख्याती गर्ग का कहना है कि अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर उबर चालक से रुपये लेने की अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
 

 

#Lucknow

Source : Agency

पाठको की राय