Wednesday, October 21st, 2026

लखनऊ सुपर जायंट्स ने लिखा- केएल राहुल झुकेगा नहीं, फैंस बोले- तो स्वीप शॉट कैसे मारेगा

 नई दिल्ली

आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जॉयंट्स (Lucknow Super Giants) केएल राहुल की अगुआई में पहली बार में लीग में खेलने के लिए तैयार है। टीम ने राहुल के अलावा ऑस्ट्रेलियाई  ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी अपने साथ जोड़ा है। फ्रेंचाइजी अब शनिवार और रविवार को होने वाले आईपीएल नीलामी में 590 खिलाड़ियों में से बड़े खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है।

राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेले थे और अब बुधवार यानि के आज होन वाले दूसरे वनडे में उनकी वापसी हो सकती है। इस बीच, फ्रेंचाइजी ने राहुल के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर 'पुष्पा फिल्म' के स्टाइल में कप्तान की फोटो शेयर करते हुए लिखा,'केएल राहुल झुकेगा नहीं।' टीम के इस पोस्ट के बाद फैंस ने उनकी क्लास लगानी शुरू कर दी।

फैंस ने लिखा, ' तो स्वीप शॉट कैसे मारेगा।, दूसरे फैंस ने लिखा 'दुनिया झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए। वहीं एक अन्य फैंस ने लिखा, 'झुकेगा भी और टुक-टुक भी करेगा।' राहुल आईपीएल में पिछले दो सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान थे। लेकिन टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इंटरनेशनल मैच में भी राहुल की कप्तानी अच्छी नहीं रही। उनकी अगुआई में टीम को दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा।

 

#केएल राहुल

Source : Agency

पाठको की राय