Thursday, October 22nd, 2026

लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, मार्क वुड हुए IPL15 से बाहर

नई दिल्ली
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड आगामी आईपीएल से चोट के कारण बाहर हो गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स को करारा झटका देते हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड कोहनी की चोट के कारण पूरे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 से बाहर हो गए हैं। वुड को पिछले हफ्ते वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने वुड की चोट के बारे में लखनऊ फ्रेंचाइजी को सूचित कर दिया है। फ्रैचाइजी के पास चुनने के लिए कुछ विकल्प हैं। हालांकि अभी किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है।

वुड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में केवल एक मैच में खेला था। वह तब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। वर्तमान में दुनिया के सबसे बेहतरीन सीमित ओवरों के गेंदबाजों में शुमार मार्क वुड के आईपीएल 2022 सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ने पर फैंस काफी उत्साहित थे।  यह पहले से ही पता था कि वह शुरू से ही लखनऊ के लिए नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह पिछले हफ्ते वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे। मैच में वुड केवल 17 ओवर ही फेंक सके। मार्क वुड को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 नीलामी में 7.5 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि उनके ऊपर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने भी बोली लगाई थी। नार्थ साउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में वुड केवल 17 ओवर ही कर पाये थे। केएल राहुल सुपर जायंट्स के कप्तान और एंडी फ्लावर मुख्य कोच हैं।

 

#Lucknow Super Giants

Source : Agency

पाठको की राय