Thursday, October 22nd, 2026

IPL 2023 Points Table में नंबर वन बनी लखनऊ सुपर जाएंट्स, RCB है अब इस स्थान पर

नई दिल्ली
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सोमवार को रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी को हरा दिया और इसी के साथ केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम आईपीएल 2023 की अंकतालिका में नंबर एक पर पहुंच गई। लखनऊ की टीम ने आईपीएल के 16वें सीजन में अब तक चार मैच खेले हैं और इनमें से तीन मुकाबले जीते हैं। वहीं, आरसीबी इस समय अंकतालिका में सातवें पायदान पर विराजमान है।

आईपीएल 2023 की अंकतालिका में लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 अंकों के साथ शीर्ष पर है और अब राजस्थान रॉयल्स दूसरे नंबर पर खिसक गई है। तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स और चौथे नंबर पर गुजरात टाइटन्स टीम है। चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें और पंजाब किंग्स छठे स्थान पर है। लखनऊ को छोड़कर बाकी इन पांच टीमों के खाते में 4-4 अंक हैं। आरआर, केकेआर, जीटी, सीएसके और पीबीकेएस ने 2-2 मैचों में जीत हासिल की है।
 
प्वॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है, जो तीन में से दो मैच हार चुकी है। वहीं, आठवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने तीन में से एक मैच जीता है। नौवें पायदान पर मुंबई इंडियंस और दसवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है। दोनों टीमों का खाता अभी तक नहीं खुला है, लेकिन आज दोनों के बीच दिल्ली में मुकाबला होगा तो दोनों में से किसी एक टीम का खाता खुल जाएगा। 

 

#IPL 2023 Points Table

Source : Agency

पाठको की राय