Tuesday, October 20th, 2026

लखनऊ पुलिस को मिली रही होटलों को उड़ाने की धमकी, चेकिंग अभियान चलाया

लखनऊ

राजधानी लखनऊ में दूसरे दिन सोमवार को भी पुलिस को मेल पर होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस पर पुलिस ने शहर के विभिन्न होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। इससे पहले रविवार को भी धमकी मिलने के बाद पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक होटलों में जांच की थी।

हालांकि रविवार को जांच के बाद धमकी महज अफवाह निकली थी। लेकिन सोमवार को भी धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पहले से अधिक संजीदगी के साथ जांच की। पुलिस ने होटल ताज सहित विभिन्न होटलों में जांच की। 

 

Source : Agency

पाठको की राय