Saturday, October 24th, 2026

लखनऊ कोर्ट ने मशहूर डांसर सपना चौधरी को लिया कस्टडी में, जानें पूरा मामला

लखनऊ
मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोमवार को छुपते छुपाते कोर्ट में पेश हुई। सपना को कोर्ट ने कस्टडी में ले लिया है।  सपना चौधरी ने लखनऊ आने के बाद किसी को जानकारी नहीं होने दी। सोमवार को वह कक्ष संख्या 204 स्थित एसीजेएम 5 शांतनु त्यागी की कोर्ट में पेश हुई। सपना यहां कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट निरस्त कराने आयी थीं।   बता दें कि एक मई 2019 को सपना चौधरी के खिलाफ विश्‍वास हनन और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में 20 जनवरी 2019 को आयोजक जुनैद अहमद, इवाद अली, रत्‍नाकर उपाध्‍याय और अमित पांडेय के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

13 अक्‍टूबर 2019 को लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक सपना का प्रोग्राम था। प्रोग्राम में एंट्री के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बेचा गया था। इस प्रोग्राम को देखने के लिए हजारों लोगों ने टिकट खरीदे लेकिन रात 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आईं। प्रोग्राम न शुरू होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया लेकिन आयोजकों ने टिकट धारकों का पैसा वापस नहीं किया। 14 अक्टूबर, 2018 को आशियाना थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

 

#Lucknow court

Source : Agency

पाठको की राय