Monday, October 19th, 2026

लखनऊ: 310 कोरोना पॉजिटिव मिले, लोकबंधु हॉस्पिटल के दो डॉक्टर और फार्मासिस्ट भी संक्रमित

लखनऊ
यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। लोग लगातार वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वायरस हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। गुरुवार को 300 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। कानपुर रोड स्थित लोकबन्धु अस्पताल में दो डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट वायरस की चपेट में आ गए हैं। इससे पहले केजीएमयू के चार रेजिडेंट और एक नियमित डॉक्टर में वायरस की पुष्टि हो चुकी है। गोमतीनगर के निजी अस्पताल में 30 से अधिक पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारी संक्रमण की जद में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को 310 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें शहर और ग्रामीण क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। बड़ी संख्या में विदेश से फिर दूसरे राज्यों की यात्रा कर लौटे लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 

 

#Lucknow

Source : Agency

पाठको की राय