Monday, October 26th, 2026

लखनऊ: 16 नए कोरोना पॉजिटिव केस, इस इलाके में सबसे ज्यादा मरीज

लखनऊ
कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है। मंगलवार को 16 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा चिनहट के लोगों में वायरस का पता चला है। चिनहट में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस इलाके में अभी 15 लोग पॉजिटिव हैं। जबकि कैसरबाग में भी चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हे। वहीं रेडक्रास में तीन और आलमबाग में दो लोग संक्रमण की जद में आ गए हैं। अलीगंज, एनके रोड और सिलवर जुबली हॉस्पिटल में एक-एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

चिंता बढ़ी
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ है। अभी भी 100 सक्रिय मरीज हैं। राहत की बात यह है कि वायरस घातक कम है। यही वजह है कि अभी कोई भी कोरोना संक्रमित अस्पताल में भर्ती नहीं है। पर, सावधानी जरूरी है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन जरूर लगवाएं। कोरोना से बचाव में वैक्सीन सबसे कारगर उपाए है।

 

 

#Lucknow

Source : Agency

पाठको की राय