Saturday, October 24th, 2026

लव अफेयर में प्रेमी की हत्या, परिजनों ने प्रेमिका के दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार

 मुजफ्फरपुर 
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में सोनबरसा गांव में शुक्रवार शाम प्रेम प्रसंग में रेपुरा रामपुर साह के सौरभ कुमार उर्फ मोनू की जमकर पिटाई की गई। उसके नाजुक अंग को काट दिया। देर रात शहर के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हत्या के अगले दिन शनिवार को लोगों ने जमकर बवाल काटा। रेपुरा स्थित मुजफ्फरपुर-देवरियाकोठी रोड को दो घंटे तक जाम रखा। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव लेकर परिजन युवती के दरवाजे पर पहुंचे और दाह संस्कार कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।   

कांटी के अलावा ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने बताया गया कि शुक्रवार को मोनू सोनबरसा स्थित प्रेमिका के घर पर गया था। घर के पास सुनसान जगह पर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में परिजनों ने देख लिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने मोनू की जमकर पिटाई की। उसके नाजुक अंग को काट दिया। शनिवार को शव का एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान सोनबरसा पहुंचकर मोनू के परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा।

 

Source : Agency

पाठको की राय