Monday, October 19th, 2026

Love jihad : पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया, सच्चाई सामने आने पर दी 36 टुकड़े करने की धमकी

 इंदौर
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लव जिहाद का एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया। दरअसल, यहां एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर पहले तो युवती को प्रेम जाल में फंसाया, और जब युवती को युवक की असलियत पता चली तो उसने लड़की को 36 टुकड़ों में बांट देने की धमकी दे डाली। वहीं यह घटनाक्रम जब हिंदूवादी संगठनों तक पहुंचा तो हिंदूवादी संगठनों ने युवती के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। पूरा मामला प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है, हिंदूवादी संगठनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।


कुछ ऐसा है पूरा मामला
यह पूरा मामला प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का है, जहां राजेंद्र नगर क्षेत्र में नवरात्रि के दौरान गरबा करने जाने वाली युवती की पहचान आरोपी से हुई, तभी आरोपी ने अपनी पहचान छुपाते हुए युवती को गलत नाम बताया, जिसके बाद आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया।वहीं जब युवती को आरोपी की सच्चाई पता चली तो उसने युवती से बातचीत बंद कर दी, जिसके बाद युवक लगातार युवती से बात करने और मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं युवक ने युवती को जान से मारने की धमकी, और 36 टुकड़ों में बांट देने की बात तक कह डाली, जिसके बाद युवती ने परेशान होकर यह बात अपने भाई को बताई, जहां भाई ने बजरंग दल के नेताओं से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद बजरंग दल से जुड़े लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, और पुलिस के हवाले कर दिया।


लगातार सामने आ रहे हैं मामले
मध्यप्रदेश में वैसे तो लव जिहाद को लेकर कई तरह के अलग-अलग कानून हैं, लेकिन बावजूद इसके मध्यप्रदेश में लव जिहाद जैसे घटनाक्रम रुकने का नाम नहीं ले रहे, जहां लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लव जिहाद का मामला निकल कर सामने आया है, जहां लड़का, लड़की को धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था।

 

#Love jihad

Source : Agency

पाठको की राय