Saturday, October 24th, 2026

भगवान विश्वकर्मा विकास और निर्माण के दाता हैं : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ दी हैं। निवास पर पूजा के बाद मीडिया के माध्यम से दिए संदेश में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा विकास और विशेषकर निर्माण के दाता हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारा देश और प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर होता रहे। निर्माण के जो कार्य हम कर रहे हैं, चाहे वह गरीबों के आवास हो, पुल-पुलिया हो, सड़कें हो, स्कूल भवन हो, अस्पताल हो या बाँध, सब का निर्माण द्रुतगति से बिना किसी बाधा के चलता रहे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरे कारीगर, श्रमिक, शिल्पी, औजारों से काम करने वाले सभी भाई और बहन निर्माण के कार्य में निरंतर लगे रहे। सभी पर भगवान विश्वकर्मा की कृपा बनी रहे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार भी आपके कल्याण के लिए समर्पित है विश्वकर्मा जयंती की बधाई।

 

#भगवान विश्वकर्मा

Source : Agency

पाठको की राय