Monday, October 19th, 2026

नए साल के पहले दिन भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया

उज्जैन


नए साल के सबसे पहले दिन भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। गर्भगृह को फूलों से सजाया गया। नंदी हॉल को भी फूलों से सजाया गया।
भांग से भगवान महाकाल के चेहरे को आकृति दी गई और ड्रायफ्रूट का भी इस्तेमाल किया। भगवान के शिखर पर फूलों से जटाएं बनाई गईं। और शिखर पर रुद्राक्ष की मालाएं पहनाईं। भगवान को नए वस्त्र पहनाए।उन्हें अलग-अलग रंगों की दुशालाएं भी पहनाईं। भस्म आरती के बाद भगवान को मिष्ठान का भोग लगाया।

 

#भगवान महाकाल

Source : Agency

पाठको की राय