Tuesday, October 20th, 2026

अपनी प्रजा का हाल जानने और भक्‍तों को दर्शन देने निकले भगवान महाकाल, सीएम भी हुए शामिल

उज्जैन
 सावन के तीसरे सोमवार को आज बाबा महाकाल (Mahakal) की सवारी शाही ठाट बाट के साथ के साथ निकली। लाखों की संख्या में शामिल बाबा महाकाल के भक्तों ने उज्जैन को बाबा महाकाल के जयकारों से आसमान को गूंजा दिया। सवारी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan), पत्नी साधना सिंह के साथ शामिल हुए।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज सावन के तीसरे सोमवार (Monday of Sawan) पर पत्नी साधना सिंह के साथ महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंचे।  उन्होंने मंदिर के सभामण्डप में भगवान महाकाल के चंद्रमौलेश्वर और मनमहेश स्वरुप का पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख सम्रद्धि के लिए प्रार्थना की।


सीएम शिवराज सिंह चौहान महाकाल की सवारी में भी शामिल हुए। वे पत्नी साधना सिंह के साथ पैदल चले और भक्ति में डूबे दिखाई दिए। शिवराज ने इस दौरान झांझ भी बजाइ और जयकारे भी लगाए।


महाकाल (Mahakaleshwar Jyotirling Ujjain) की सवारी का पूरे रास्ते लोगों ने जयकारों और पुष्प से स्वागत किया।  सीएम शिवराज ने श्लोक के साथ ट्वीट किया – ॐ महाकाल महाकाय महाकाल जगत्पत। महाकाल महायोगिन महाकाल नमोस्तुते।। सावन महीने के पवित्र तृतीय सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी में सम्मिलित होने और दर्शन व पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हे प्रभु, अपनी करुणा, दया और कृपा की वर्षा सब पर करते रहना, यही प्रार्थना! जय महाकाल!

 

#भगवान महाकाल

Source : Agency

पाठको की राय