Saturday, October 24th, 2026

अहमदाबाद में 7 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

अहमदाबाद
गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 07 जुलाई (आषाढ़ी दूज) को निकाली जाएगी। रथयात्रा और मंदिर की सुरक्षा को लेकर रविवार को अहमदाबाद शहर पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में मंदिर के ट्रस्टियों और प्रमुख पुजारी के साथ बैठक की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ का दर्शन भी किया। पुलिस आयुक्त के साथ क्राइम ब्रांच के जेसीपी, डीसीपी समेत कई अधिकारी भी थे। रथयात्रा अहमदाबाद के जमालपुर स्थित जगन्ननाथ मंदिर से निकलती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

 श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के अधिकारी जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर के महंत दिलीपदास महाराज और ट्रस्टी महेन्द्र झा के साथ बैठक की। हर वर्ष की तरह इस बार भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर कई गण्यमान्य इसमें शामिल होंगे। रथयात्रा को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा पर विशेष चर्चा की गई।

 

 

#भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

Source : Agency

पाठको की राय