Sunday, October 25th, 2026

लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर को मिला स्पीड पोस्ट, लिखा है जान से मार देंगे

गाजियाबाद
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को स्पीड पोस्ट के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। स्पीड पोस्ट में लिखा है कि उन्हें 2 महीने में जान से मार दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि लोनी विधायक को ये धमकी दिल्ली के किसी इलाके से पोस्ट की गई है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विधायक को भेजे गए लेटर में काफी अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया है, इस वजह से हम वो लेटर यहां अपने पाठकों के लिए पोस्ट नहीं कर पा रहे हैं। जिस स्पीड पोस्ट के जरिए ये लेटर विधायक नंदकिशोर को मिला है उस लेटर का लिफाफा हम पाठकों के लिए पोस्ट कर रहे हैं। इसमें लेटर भेजने वाले का नाम और पता लिखा हुआ है मगर ये असली होगा, ऐसा किसी भी सूरत में संभव नहीं लगता है।

 

#Loni MLA Nand Kishore Gurjar

Source : Agency

पाठको की राय