Sunday, October 25th, 2026

रक्षाबंधन पर एक्सप्रेस ट्रेनों में लंबी वेटिंग, वंदे भारत और शताब्दी खाली

भोपाल
 त्योहार से पहले की तिथियों की कई ट्रेनों में आरक्षण कराने पर अभी से प्रतीक्षा सूची का टिकट मिल रहा है। रक्षाबंधन पर भोपाल की ओर आने वाली कुछ ट्रेनों में आरक्षित सीटों की प्रतीक्षा सूची सौ का आंकड़ा पार कर गई है।

वहीं, छठ पूजा और दीपावली पर घर जाने के लिए भी यात्रियों से अभी से आरक्षण करा लिया है। ऐसे में रक्षाबंधन से पहले ही यात्रियों का सबसे अधिक दबाव दिल्ली, मुंबई, नागपुर की ओर भोपाल से जाने वाली ट्रेनों पर है। जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को भोपाल से दिल्ली जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में वेटिंग 50 तक पहुंच गई है।

शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस में 100 से अधिक सीटें खाली

भोपाल से दिल्ली 12001 शताब्दी एक्सप्रेस में सीटें खाली है। इसमें सीसी श्रेणी में 130 से अधिक और ईसी श्रेणी में 10 से अधिक सीट है। वहीं, आरकेएमपी से हजरत निजामुद्दीन जाने वाले 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस के सीसी श्रेणी में 660 सीट और ईसी श्रेणी में 30 सीट खाली है।

इसके अलावा आरकेएमपी से रीवा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सीसी श्रेणी 95 और ईसी श्रेणी में 20 सीट खाली है। वहीं, रीवांचल एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी में 131 वेटिंग और थर्ड एसी में 40 वेटिंग चल रही है। 12409 गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस राखी से पहले निरस्त है।

भोपाल से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 17 अगस्त तक की

ट्रेन - शयनयान श्रेणी - थर्ड एसी

12138 पंजाब मेल - 113 वेटिंग - 31 वेटिंग

11072 कामायनी एक्सप्रेस - 65 वेटिंग - 17 वेटिंग

12533 पुष्पक एक्सप्रेस - 35 वेटिंग - 10 वेटिंग

20104 लखनऊ-एलटीटी - 42 वेटिंग - 15 वेटिंग

22537 कुशीनगर एक्सप्रेस - 26 वेटिंग - 10 वेटिंग

 भोपाल से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 17 अगस्त तक की

- ट्रेन - शयनयान श्रेणी - थर्ड एसी

12155 भोपाल एक्सप्रेस - 135 वेटिंग - 40 वेटिंग

12625 केरला एक्सप्रेस - 50 वेटिंग - 10 वेटिंग

18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस - 44 वेटिंग - 10 वेटिंग

12627 कर्नाटक एक्सप्रेस - 101 वेटिंग - 38 वेटिंग

11077 झेलम एक्सप्रेस - 46 वेटिंग - 16 वेटिंग

भोपाल से नागपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 17 अगस्त तक की

- ट्रेन - शयनयान श्रेणी - थर्ड एसी

12808 समता एक्सप्रेस - 95 वेटिंग - 30 वेटिंग

12650 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस - सीट नहीं है - 36 वेटिंग

20806 एपी एक्सप्रेस - 15 वेटिंग - 05 वेटिंग

12626 केरला एक्सप्रेस - 16 वेटिंग - 05 वेटिंग

12724 तेलंगाना एक्सप्रेस - 17 वेटिंग - 11 वेटिंग

 

#train

Source : Agency

पाठको की राय